दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई हिंसा के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस केस में यूट्यूबर सलमान की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस का आरोप है कि सलमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और लोगों को उकसाने का काम किया। सोशल मीडिया के जरिए भीड़ जुटाने का आरोप जांच एजेंसियों के मुताबिक, यूट्यूबर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए इलाके के लोगों को इकट