बांग्लादेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक और निर्णायक घटनाक्रम सामने आया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान करीब 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वदेश लौट आए हैं। उनकी वापसी को न सिर्फ बीएनपी, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। बीएनपी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह तारिक रहमान की वापसी की खबर सामने आते ही बीएनपी समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस